फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM angry seeing the preparations for Tigri fair incomplete, said, complete the work in three days

तिगरी मेले की तैयारियां अधूरी देख डीएम नाराज, बोले, तीन दिन में पूर करो काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
DM angry seeing the preparations for Tigri fair incomplete, said, complete the work in three days
गजरौला तिगरी मेला स्थल में बैठक के बाद जायजा लेते डीएम और सीडीओ। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। तिगरी कार्तिक गंगा मेला की तैयारियां अधूरी देख डीएम का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को जमकर फटकार लगई। मेला स्थल पर कैंप करने के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि कुछ काम नहीं दिख रहा है। पांच लोग काम के लिए लगाए हैं, ऐसे में मेला कैसे लगेगा। तीन दिन में मेला की तैयारियां पूरी करें, वरना कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एसडीएम धनौरा अंकुर कुमार तिगरी मेले की जिला पंचायत द्वारा कराई जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार की दोपहर मेला स्थल पर पहुंचे। मेला स्थल के लिए डीएम को कोई भी मार्ग बना नहीं मिला। जिस पर वह नाराज हो गए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह को जमकर फटकार लगाईं। कहा कि तीन नवंबर को मेले का पूजन किया जाएगा, लेकिन यहां पर कोई तैयारियां नहीं दिख रही हैं। कोई रास्ता तक नहीं बना है। ऐसे में कैसे काम चलेगा। जिला पंचायत के अवर अभियंता मेघ सिंह व ठेकेदार से पूछा कि कितने लोग काम के लिए लगाए हैं। बताया गया कि पांच आदमी काम कर रहे हैं। जिस पर डीएम और भड़क गए। कहा कि पांच लोगों का मेले में काम नहीं दिख रहा है। एक मचान खड़ा कर दिया है। यह कोई बड़ा कार्य नहीं है। निर्देश दिए कि तीन नवंबर तक सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी को मेला स्थल पर ही कैंप करने के निर्देश दिए। कहा कि तैयारियां पूरी कराने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed