फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dm amgry

सीएचसी में वितरण रजिस्टर नहीं देख भड़के एडीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
dm amgry
गजरौला (अमरोहा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण को पहुंचे एडीएम गुलाब चंद एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (ट्रेनी आईएएस) शशांक चौधरी वहां दवा वितरण कक्ष में वितरण स्टाक रजिस्टर नहीं मिलने पर भड़क गए और सुधार लाने की हिदायत दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद के दफ्तर पहुंचकर वहां भी अभिलेख खंगाले और व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न लगभग साढ़े 12 बजे अचानक ही एडीएम गुलाब चंद और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी सीएचसी आ पहुंचे। जानकारी होने पर वहां खलबली मच गई। दोनों अधिकारियों ने पूरे सीएचसी परिसर का घूमकर निरीक्षण किया। इसके बाद दवा वितरण कक्ष में जा पहुंचे। वहां मौजूद स्टाफ के दवा के स्टाक के संबंध में जानकारी ली। इसी दौरान वहां रोगियों को दी जाने वाली दवा का कोई विवरण दर्ज नहीं होता देख ठिठके एडीएम ने वहां मौजूद फार्मेसिस्ट से रिकार्ड दिखाने को कहा। फार्मेसिस्ट में रिकार्ड दिखाया लेकिन दोनों अफसर इससे संतुष्ट नहीं हुए। इनका कहना था कि वह रजिस्टर दिखाओ जिसमें यह उल्लेख हो कि किस रोगी को कितने दिन की और कौन सी दवा दी है। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने की हिदायत दी। इसके बाद पालिका दफ्तर जा पहुंचे। वहां जाकर भी अभिलेख देखे और व्यवस्थाओं में सुधार को कहा। इस मौके पर लेखाकार आदेश अग्रवाल, चमन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

आज गजरौला आ सकते हैं नोडल अधिकारी
गजरौला। जनपद अमरोहा के नोडल अधिकारी डॉ. सेन्थिल पॉंडियन सी (प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं पारेषण निगम) शनिवार को जिला मुख्यालय पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनका जनपद में किसी एक स्थान पर मलिन बस्ती के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। चर्चा है कि वह गजरौला आ सकते हैं। यही वजह रही कि शुक्रवार को एडीएम ने सीएचसी और पालिका मेें औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed