फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dled tranee appear in exams

मुरादाबाद के कॉलेजों में परीक्षा में शामिल हुए डीएलएड के प्रशिक्षु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
dled tranee appear in exams
अमरोहा। जिले के निजी कॉलेज के डीएलएड के अंतिम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने मुरादाबाद के कॉलेजों में परीक्षा में शामिल हुए। दरअसल जिले में परीक्षा केंद्र का निर्धारण नहीं हो सका था। परीक्षा का सिलसिला चार फरवरी तक चलेगा। कई दिनों से परीक्षा में संशय के हालात बने थे। प्रशिक्षुओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर इच्छा मृत्यु मांगी थी। जिले में 23 निजी कॉलेज में डीएलएड की पढ़ाई होती है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक के आदेश के हवाले से डॉयट ने निजी कॉलेज के डीएलएड के प्रशिक्षुओं के परीक्षा फॉर्म अग्रसारित करने से इनकार कर दिया। प्रशिक्षुओं का दावा है कि परिषदीय स्कूल बंद हैं ऐसे में प्रशिक्षण संभव नहीं है। मामला तूल पकड़ने पर डीएम उमेश मिश्र ने परीक्षा नियामक के नियत प्राधिकारी से बात की। इसके बाद प्रशिक्षुओं के परीक्षा में शामिल करने की सहमति बन गई। आखिरकार प्रशिक्षुओं को मुरादाबाद के स्कूलों में परीक्षा कराने का इंतजाम कराया गया। दरअसल जिले में इसके चलते परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। मंगलवार को प्रशिक्षुओं ने मुरादाबाद जिले के प्रशिक्षुओं के कॉलेज में अतिरिक्त सीटिंग प्लान कराया। इसके बाद परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुई, प्रशिक्षुओं ने आरंभिक स्तर पर पठन लेखन क्षमता का विकास के अलावा शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासन विषयक प्रश्नपत्र की परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed