{"_id":"617b0ea898d4eb24b778bf5d","slug":"diwali-fair-begins-jpnagar-news-mbd407763266","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले का मकसद स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रिकी बढ़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले का मकसद स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रिकी बढ़ाना
विज्ञापन
अमरोहा में मेले का निरीक्षण करते एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। दीपावली मेले के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है।
नगर के दशहरा मैदान में दीपावली मेले का शुभारंभ शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और नगर पालिका परिषद चेयरमैन शशि जैन ने फीता काटकर किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ मेले में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मेले में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को देखकर गदगद नजर आए। इस दौरान डॉ हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य स्वनिधि योजनांतर्गत लाभांवित पटरी दुकानदारों को अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ डूडा और एनआरएलएम द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित सामग्री वस्तुओं के विक्रय के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। इस मेले में उन्हें आय प्राप्त होगी।
चेयरमैन शशि जैन ने कहा कि इस मेले से स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादों की अच्छी बिक्री होगी। जिससे वह इसका फायदा उठा सकेंगे। इस दौरान सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मेले में सबसे ज्यादा सूचना विभाग की प्रदर्शनी को सराहा गया। इस दौरान ईओ डॉ. बृजेश कुमार सहित जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। उधर रोजगार मेले का भी निरीक्षण किया गया।