फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Divyanshi Saini won gold medal in North Zone Boxing Championship

Amroha News: नॉर्थ जोन की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिव्यांशी सैनी ने जीता स्वर्ण पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Divyanshi Saini won gold medal in North Zone Boxing Championship
अमरोहा। उत्तराखंड में सीबीएसई स्कूल की ओर से नॉर्थ जोन की बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिव्यांशी सैनी ने 48 किलोभार में स्वर्ण पदक जीत कर जनपद व विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव पंडकी की रहने वाली भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष विनीता सैनी की बेटी दिव्यांशी ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। विनीता सैनी ने बताया कि उत्तराखंड में सीबीएसई स्कूल की ओर से नॉर्थ जोन की बॉक्सिंग चैंपियनशिप चल रही है। जिसमें उनकी बेटी दिव्यांशी सैनी ने हिल्टन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से प्रतिभाग कर 48 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक हासिल किया है। दिव्यांशी सैनी इससे पहले भी कई बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है। दो बार उत्तर प्रदेश में स्वर्ण पदक, तीन बार नेशनल में कांस्य पदक जीत चुकी है जबकि एक बार फिर से नॉर्थ जोन की चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। दिव्यांशी की इस सफलता से कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed