फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Divyanshi Saini won gold in boxing, became state champion

बॉक्सिंग में दिव्यांशी सैनी ने जीता गोल्ड, बनीं स्टेट चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Divyanshi Saini won gold in boxing, became state champion
स्पोर्ट्स एकेडमी की दिव्यांशी सैनी ने राज्य स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। उनकी इस सफलता से परिजनों और एकेडमी में खुशी का माहौल है। एकेडमी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एकेडमी कोच निर्भय विश्नोई ने बताया कि दिव्यांशी सैनी जिले की पहली महिला खिलाड़ी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन बन गई है। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से मुरादाबाद सोनकपुर स्टेडियम में 12 मई से 15 मई तक सब जूनियर बॉक्सिंग बालिका राज्य स्तर प्रतियोगिता हुई। जिसमें अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी दिव्यांशी सैनी ने अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। वह जिले की पहली बाक्सिंग खिलाड़ी स्टेट चैंपियन बन गई। दिव्यांशी सैनी ने हिल्टन कान्वेंट स्कूल की 52 से 55 किलोग्राम में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। दिव्या सैनी ने बताया कि मुझे पहली बार राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला और वह पहली बार में चैंपियन बनी हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कर्नाटक में 20 मई से 27 मई तक होगी। एकेडमी में वक्ताओं ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि दिव्यांशी राष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड मेडल जीत कर लाएं। जिले और मंडल का नाम रोशन करें। इस दौरान गगन देव सिंह, प्रेरक चौधरी, हिमांशु सैनी, कृतिका सिंह, चारु ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद मौर्य ने पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता सैनी के आवास पहुंच कर दिव्यांशी सैनी को बुके देकर सम्मानित किया। कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर जीत पर जनपद का नाम रोशन करेंगी। आगे वे भी इसी प्रकार अपने परिवार का नाम रोशन करतीं रहे। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अभिनव मर्दान, विशाल राज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed