फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Divyang's protest started in protest against fraudulent withdrawal of money from bank account

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से रुपये निकाले के विरोध में दिव्यांगों का धरना शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Divyang's protest started in protest against fraudulent withdrawal of money from bank account
अमरोहा। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने धोखाधड़ी कर खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। दिव्यांगजनों ने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा केंद्रीय सेवाओं की नौकरियों में आरक्षण को बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष अकरम अली और जिलाध्यक्ष बलराज सिंह की अगुवाई में दिव्यांग कलक्ट्रेट परिसर में जुटे। दिव्यांगजनों ने मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। कहा कि बलराज सिंह के खाते से फर्जी तरीके से ऑनलाइन रुपये निकाले गए हैं। मामले की शिकायत संबंधित बैंक शाखा में की गई, लेकिन बैंक प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की। दिव्यांगजनों को अंत्योदय राशन कार्ड दिया जाए क्योंकि दिव्यांगजनों के आय का स्रोत नहीं है। इसके अलावा दिव्यांगजनों के आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल करें ताकि इलाज में सहूलियत मिल सके। इसके अलावा दिव्यांगजनों के घरेेलू बिजली बिल को माफ किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में राजेश चौहान, रामनिवास सैनी, जयपाल, सुरेश चौहान, सर्वेंद्र सिंह, अशोक कुमार, इस्लाम अहमद, हसन आरिफ, विरेंद्र, गुड्डू, अर्जुन, महमूद आलम, परम सिंह, नाजिर, ललित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed