फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Divisional commissioner recommended cancellation of backward caste certificate of Hasanpur chairman

मंडलायुक्त ने की हसनपुर चेयरमैन के पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र को निरस्त करने की संस्तुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner recommended cancellation of backward caste certificate of Hasanpur chairman
चेयरमैन नीलम खान के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में जांच के बाद मंडलायुक्त ने उनके पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए उसे निरस्त करने की संस्तुति की है। जिससे चेयरमैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

भाजपा के तत्कालीन नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग ने चार जनवरी 2018 को तत्कालीन डीएम प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। कहा था कि हसनपुर नगर पालिका से निर्वाचित चेयरमैन नीलम खान सामान्य जाति की महिला है। जबकि उन्होंने पिछड़ी जाति के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा है। यह संवैधानिक रूप से गैर कानूनी है। डीएम ने इसकी जांच कराई थी। कुछ दिन बाद ही चेयरमैन ने हाईकोर्ट से स्टे प्राप्त कर लिया था। सात दिसंबर 2020 को स्टे रद्द हो गया था। फिर से जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम संभल ने जांच पड़ताल के बाद नीलम खान को सामान्य जाति का होना बताया। उनका नाम नीलम खान की नहीं नीलम शान होने का दावा किया। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी अमरोहा को भेजी गई। जिलाधिकारी ने पांच लोगों की एक समिति बनाई थी।
विज्ञापन

समिति ने जांच के उपरांत नीलम शान को शेख सामान्य जाति का होना ही साबित किया। इसके बाद मामला मंडलायुक्त तक पहुंचा तो उन्होंने संभल एसडीएम को निर्देशित कर फिर से जांच कराई। एसडीएम संभल ने स्क्रूटनी कमेटी गठित की। जिसमें राजस्व निरीक्षक शमशाद हुसैन, लेखपाल अनिल गुप्ता, राजस्व निरीक्षक जाहिद हुसैन, लेखपाल जौहरी सिंह की टीम ने जांच की। जिसमें नीलम शान को शेख जाति की बताते हुए सामान्य जाति की होना बताया। अभिलेखों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद नीलम शान को सामान्य जाति का ही माना गया है। उनके पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र को निरस्त करने की संतुति मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार ने की है। जिससे अब चेयरमैन नीलम शान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed