फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Diverted heavy vehicles including trucks, containers and private buses

Amroha News: ट्रक, कंटेनर और निजी बस समेत भारी वाहनों को किया डायवर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Diverted heavy vehicles including trucks, containers and private buses
अमरोहा। शनिवार को भी हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे नहीं दिखाई दिए। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन में ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया है। इन वाहनों को रूट प्लान के तहत वैकल्पिक मार्गो से गुजारा जा रहा है। फिलहाल हाईवे की दोनों लेन पर 40 की स्पीड में रोडवेज बस, बाइक, कार, फल-सब्जी और दूध दही के वाहन चल रहे हैं। कावड़ियों के जत्थे दिखते ही दिल्ली से मुरादाबाद लेन को उनके लिए सुरक्षित कर दिया जाएगा। इसके बाद इस लेन पर केवल कावड़िये चलेंगे।
विज्ञापन


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि चार जुलाई से सावन माह चल रहा है। दस जुलाई को पहला सोमवार है। इस दिन शिवभक्त मंदिर और शिवालयों में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लाखों कांवड़िए नंगे पैर कांवड़ कंधे पर रखकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते हैं। इस पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा निकाली जाती है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। बरेली, मुरादाबाद मंडल के अलावा बुलंदशहर समेत कई जनपदों के शिवभक्तों के लिए गढ़ मुक्तेश्वर का ब्रजघाट कांवड़ में जल लेने के लिए प्रमुख स्थान है। हजारों शिव भक्त हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख जैसे प्रसिद्ध स्थानों से भी गंगाजल लेकर लौटते हैं। उन्होंंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिसके चलते नौगांवा सादात से जोया मार्ग पर बैरियर लगा दिए गए हैं। हाईवे पर पूरी तरह पुलिस का पहरा है। शनिवार को भी कांवड़ियाें हाईवे पर दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन रविवार को कांवड़िये जल लेने ब्रजघाट जाएंगे। जबकि कुछ कांवड़िये हरिद्वार से जल व कांवड़ लेकर गंतव्य को लौट सकते हैं। ऐसे में शनिवार को भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। रूट डायवर्जन प्लान के तहत उन्हें वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। फिलहाल हाईवे पर कांवड़िये नहीं चल रहे हैं इसलिए हाईवे की दोनों लेन पर टैफिक चल रहा है। जैसे ही कांवड़ियों के जत्थे हाईवे पर आएंगे वैसे ही दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर वाहनों को चलना प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed