{"_id":"68869221b122b6565b012965","slug":"diversion-vehicles-will-start-running-on-both-lanes-of-the-highway-from-12-noon-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144647-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायवर्जन : आज 12 बजे से हाईवे की दोनों लेन पर दौड़ने लगेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायवर्जन : आज 12 बजे से हाईवे की दोनों लेन पर दौड़ने लगेंगे वाहन
Mon, 28 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आज सावन का तीसरा सोमवार है। दोपहर 12 बजे से हाईवे की दोनों लेन पर पर वाहन दौड़नें लगेंगे। वहीं, शुक्रवार से चौथे सोमवार के लिए फिर से दिल्ली हाईवे पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसके बाद फिर भारी वाहनों को तय रूट से निकाला जाएगा।
रविवार को डीएम-एसपी ने हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने डायवर्जन प्लान तैयार किया गया था। शुक्रवार रात से ही हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई थी। इसके साथ ही वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजारा गया। सोमवार को इस व्यवस्था में फिर से बदलाव किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से हाईवे की दोनों लेन को चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद चौथे सोमवार के लिए भीड़ बढ़ने पर फिर से हाईवे को वनवे किया जाएगा। रविवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने हाईवे पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।