{"_id":"6b05f50f80b0e003240aa30c","slug":"diversion-lifted-from-midnight-all-vehicles-back-on-the-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178567-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रात 12 बजे से डायवर्जन खत्म, हाईवे पर दौड़ने लगे सभी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रात 12 बजे से डायवर्जन खत्म, हाईवे पर दौड़ने लगे सभी वाहन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान संपन्न होने के बाद दिल्ली हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया है। मंगलवार रात 12 बजे से रूट डायवर्जन की सभी पाबंदियां खत्म कर दी गईं। अब ट्रक, कंटेनर, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सभी वाहन हाईवे से गुजरने लगे हैं। इससे दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और मुरादाबाद जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 22 नवंबर से हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया था। शुरुआत में दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ जाने वाले ट्रक, डीसीएम, कंटेनर, व्यावसायिक ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी व रोडवेज बसों पर रोक लगाई गई थी। भीड़ बढ़ने पर 24 नवंबर की सुबह हाईवे पूरी तरह बंद करने की योजना थी, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। कार, टेंपो, पिकअप और बाइक जैसे हल्के वाहन लगातार चलते रहे।
डायवर्जन के दौरान भारी वाहनों और बसों को मुरादाबाद से बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, अनूपशहर और बुलंदशहर के रास्ते गाजियाबाद, दिल्ली और हापुड़ भेजा गया। बड़ी संख्या में वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे से भी निकाला गया। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को गढ़मुक्तेश्वर चौराहे से दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी जाएंगी। इसके बाद सभी वाहन सामान्य रूप से आवागमन कर सकेंगे।