{"_id":"64c96561236d1c7e22072df6","slug":"district-team-got-first-place-in-listening-to-mann-ki-baat-program-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-2151-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मन की बात कार्यक्रम सुनने में जनपद की टीम को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मन की बात कार्यक्रम सुनने में जनपद की टीम को मिला पहला स्थान
Wed, 02 Aug 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र प्रदेश एवं क्षेत्र के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के बाद प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में जनपद अमरोहा पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है। जिससे भाजपाइयों में खुशी का माहौल है।
जिला प्रभारी डॉ. विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ऋषि पाल नागर व जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक पूरन सिंह के नेतृत्व में जिला संगठन के विभिन्न तय अभियानों में उपलब्धि के नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। पीएम संबोधन को सुनने में पहला स्थान मिलने पर जिला प्रभारी डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि यह जिले के लिए उपलब्धि है। उन्होंने जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और विशेष रूप से विभिन्न स्तरों पर संगठन की सेवा में रत कार्यक्रम संयोजकों, सोशल मीडिया टीम को जिले को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। इस मौके पर केंद्र, प्रदेश, क्षेत्र टीम ने जनपद अमरोहा की टीम को बधाई दी।
-- -- -