फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   District Panchayat ready for Tigri fair, waiting for permission

तिगरी मेले के लिए जिला पंचायत तैयार, अनुमति का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat ready for Tigri fair, waiting for permission
अमरोहा। गंगा तिगरी मेले के आयोजन के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए 11 नवंबर से तारीख प्रस्तावित की गई है। ऐतिहासिक मेले की महत्ता बहुत अधिक है। इसमें 15 से 20 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं। जिला पंचायत की ओर से अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है। कोविड 19 के प्रोटोकॉल के तहत इंतजाम किए जाएंगे। राजकीय मेले का मुख्य स्थान 18 नवंबर को है। ऐसे में मेले का समापन 20 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरमिक सिंह ने बताया कि तिगरी में गंगा तीरे श्रद्धालु स्नान करते हैं। प्रत्येक साल कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मेला तिगरी का आयोजन होता है। आस पास के अलावा दूर दराज के श्रद्धालु आते हैं। इस साल 11 से 20 नवंबर तक मेला प्रस्तावित किया गया है। मालूम हो कि गंगा में स्नान कर पुण्य का लाभ उठाते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा मेला स्थल में प्रवास किया जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध करानी है हालांकि लाखों श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए समय लगता है। उन्होंने बताया कि मुख्य पर्व 18 नवंबर से 19 नवंबर की सुबह तक कार्यक्रम चलेगा। राजकीय मेला घोषित होने के बाद जिला पंचायत द्वारा कार्यदायी संस्था का चयन किया गया है। सभी व्यवस्था बेहतर तरीके से की जानी है।
विज्ञापन

यह होना है इंतजाम
श्रद्धालुओं के लिए टेंट की व्यवस्था, पेयजल, सड़क निर्माण और अस्थायी शौचालय निर्मित करना होता है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, टिन, फैन्सिंग, गोताखोर, बैरिकेडिंग, मचान और बैरियर लगाना जरूरी है। ताकि भीड़ भाड़ को रोका जा सके। इसके साथ ही लोगों का आने जाने में आसानी रहे। वहीं सीसीटीवी से मेला स्थल की निगरानी की जाती है। ताकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में स्थगित रहा मेला
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में तिगरी मेला स्थगित रहा। हालांकि इस बार खुले में कार्यक्रम की अनुमति दे दी गई है ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार मेले के आयोजन के लिए शासन तैयार हो सकता है।

तिगरी मेले के लिए तैयारियां शुरू होनी हैं। इसके लिए 11 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रस्तावित किया गया है। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत मेला आयोजित होना है। उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है। हरमिक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed