फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   District hospital will get the light of solar energy

Amroha News: जिला अस्पताल को मिलेगा साैर ऊर्जा का उजाला

Sun, 02 Mar 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
District hospital will get the light of solar energy
अमरोहा। जिला अस्पताल परिसर जल्द ही 480 किलोवाट के सौर ऊर्जा से राेशन होगा। इसके लिए जिला अस्पताल की छत पर सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया जा रहा है। इसका काम जोरों पर चल रहा है। इसके तैयार होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन को बिजली और जेनरेटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और डायलिसिस यूनिट भी सौर ऊर्जा से चलेगी। इतना ही नहीं सौर ऊर्जा लगने से जिला अस्पताल को हर महीने बिजली बिल के नाम पर दो लाख रुपये भी नहीं चुकाने पड़ेंगे। शासन से मुहैया कराए गए प्लांट को जिला अस्पताल की छत पर सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल करीब 200 से ज्यादा बेड का है। अस्पताल के हर वार्ड में लाइट और पंखे हैं। इनके अलावा यहां सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे मशीन, सामान्य एक्सरे मशीन, हीमो डायलिसिस यूनिट, ऑपरेशन थियेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसीयू में वेंटिलेटर हैं। हर महीने अस्पताल का दो लाख रुपये बिजली बिल आ रहा है। बिजली और जनरेटर के झंझट को खत्म करने के लिए जिला अस्पताल में 480 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया। यह प्लांट सरकार के क्लीन एनर्जी मिशन के तहत लगाया जा रहा है। जिससे अस्पताल में निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। जिला अस्पताल में शुक्रवार से अस्पताल में पैनल लगाने का काम शुरू हो गया है।

इसके इनवर्टर भी स्थापित किए जा रहे हैं। अस्पताल में कई बार बिजली में फाल्ट आने के कारण समस्या हो जाती थी, जिसके बाद जेनरेटर का प्रयोग किया जाता था। लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में चलने वाली अधिक भार वाली मशीनों का संचालन भी इन्हीं सौर ऊर्जा पैनल से किया जा सकेगा। अस्पताल की छतों पर प्लांट को स्थापित किया जा रहा है, पंद्रह दिन में कार्य पूरा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed