फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   District divided into 4 super zones and 27 sectors for Eid, security will remain tight

Amroha News: संशोधित ईद को लेकर 4 सुपर जोन और 27 सेक्टरों में बांटा जिला, कड़ी रहेगी सुरक्षा

Fri, 21 Apr 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
District divided into 4 super zones and 27 sectors for Eid, security will remain tight
अमरोहा। आगामी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं। साम्प्रदायिक एकता का परिचय देते हुये शांतिपूर्ण तरीक से अलविदा व ईद मनाएं। सुरक्षा के लिहाज से जनपद को चार सुपर जोन, 12 जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया है। अलविदा जुमा से लेकर ईद तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। डीएम और एसपी ने धर्मगुरूओ से त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

ईद -उल- फितर एवं जमात-उल-विदा (अलविदा) के मद्देनजर जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलक्ट्रेट में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि ईद को हम मिलकर परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। जनपद एक शांतिप्रिय जिला है। बाहरी शरारती तत्व चाहे जितनी कोशिश करें, यहां के नागरिकों का शांति व्यवस्था बनाये रखने में कोई मुकाबला नही कर सकता। प्रशासन तथा पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है। सामाजिक सौहार्द बनाये रखें और आज अलविदा जुमा व ईद को मिलकर मनाएं। साम्प्रदायिक सौहार्द को कायम रखने के लिये हमारे साथ आप भागीदारी निभा रहे हैं। आगामी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं। साम्प्रदायिक एकता का परिचय देते हुये त्योहारों को आपसी प्रेम व सौहादपूर्ण माहौल में मिलकर मनाएंगे। समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश ईओ व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये हैं। प्रत्येक ईदगाह पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बिना सहयोग के बिना किसी भी अप्रिय घटना से निपटना संभव नही है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, ईओ, मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed