{"_id":"64419b6410b9981b1d029146","slug":"district-divided-into-4-super-zones-and-27-sectors-for-eid-security-will-remain-tight-jpnagar-news-c-15-1-121469-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पतेई एमन में बनेगा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पतेई एमन में बनेगा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
Fri, 21 Apr 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत पतेई एमन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी। संस्थान के साथ हाॅस्टल भी बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम समाज की भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव पास कर लिया गया है। शुक्रवार को तहसीलदार गांव जाकर भूमि का चयन करेंगे। आईटीआई बनने से क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा।
विकास खंड की ग्राम पंचायत पतेई एमन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। आईटीआई के लिए पर्याप्त भूमि नहीं मिलने की वजह से यहां स्थापना नहीं हो पा रही थी। पिछली सरकार में भी यहां आईटीआई की स्थापना होनी थी। लेकिन भूमि नहीं मिलने की वजह से पैसा आईटीआई के लिए अवमुुक्त धनराशि वापस चली गई थी।
ग्राम प्रधान समरपाल सिंह ने बताया कि आईटीआई के लिए 12 बीघा भूमि का चयन कर लिया गया है। तहसील के सुदूर क्षेत्र के गांव पतेई एमन से आईटीआई की स्थापना से युवाओं को लाभ मिलेगा। तहसीलदार भगत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत द्वारा चयनित भूमि का सर्वेक्षण कर अंतिम रूप दिया जाएगा।