फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Distraught over his wife not returning, a young man committed suicide by hanging himself.

Amroha News: पत्नी के न आने से आहत युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Distraught over his wife not returning, a young man committed suicide by hanging himself.
हसनपुर। मायके में रह रही पत्नी के वापस न आने से आहत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चकौरी में मोहित चौहान (26) का परिवार रहता है। मोहित की करीब पांच साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पिछले डेढ़ माह से उनकी पत्नी मायके में रुकी हुई थी। दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिस कारण पत्नी ससुराल नहीं आ रही थी। पत्नी के न लौटने से क्षुब्ध होकर मोहित ने सोमवार की रात घर में ही फंदा लगा लिया। मंगलवार की सुबह मोहित का शव फंदे से लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ पंकज कुमार का कहना है कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed