{"_id":"60d4d9388ebc3eba71538844","slug":"dispute-in-election-of-pradhan-sangh-hasanpur-news-mbd3934168119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगेश्वरी ब्लॉक प्रधान संघ के चुनाव में सनी कुर्सियां, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगेश्वरी ब्लॉक प्रधान संघ के चुनाव में सनी कुर्सियां, हंगामा
विज्ञापन
रहरा(अमरोहा)। गंगेश्वरी ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष के चुनाव के दौरान पांच गुटों के दावेदारी पेश करने के बाद हंगामा हो गया। ब्लाक सभागार अखाड़ा बन गया। जमकर मारपीट हुई फिर कुर्सियां चलने लगीं। सदस्य एक दूसरे पर कुर्सी फेंकने लगे। इसमें कई कुर्सियां टूट गईं। यह सब खंड विकास अधिकारी रोहिताश कुमार की मौजूदगी में हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
गुरुवार को प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के लिए क्षेत्र के नवनिर्वाचित ब्लॉक सभागार में एकत्र हुए। अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र सिंह हैदरपुर, जुनेद आलम बांसका कला, इशरत अली पौरारा, रतनपाल कोकापुर, ऋषिपाल नानई ने समर्थकों के साथ अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर दी, लेकिन वहां मौजूद प्रधान किसी एक नाम पर सहमत नहीं हुए। उपस्थित दावेदार और ग्राम पंचायत अध्यक्षों ने गोली डाल कर संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुनना तय किया, लेकिन गोली डालने की प्रक्रिया से पूर्व दो दावेदारों के समर्थकों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसको लेकर दावेदारों के समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते ब्लॉक सभागार में एक दूसरे के पर कुर्सियां फेंकने लगे। जमकर मारपीट हुई। जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। हंगामे की वजह से ब्लॉक परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
हंगामे के बाद गजेंद्र सिंह के समर्थकों ने गजेंद्र सिंह को अपना प्रधान संघ का अध्यक्ष मानते हुए उनका फूल मालाओं के द्वारा स्वागत किया। तो वहीं अन्य दावेदारों ने प्रधान संघ का चुनाव नियमानुसार कराने की मांग की। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि ब्लॉक में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी मामला शांत कराया गया कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बयान:
प्रधान संघ के चुनाव में हुए हंगामे की जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -बालकृष्ण त्रिपाठी, जिला अधिकारी अमरोहा।
प्रधान संघ चुनाव में हमारी कोई भूमिका नहीं होती है। यूनियन की बैठक में हुए हंगामे की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है।-रोहताश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी।
प्रधान संघ चुनाव में हुए हंगामे से समाज को गए गलत संदेश को लेकर मर बहुत दुखी हूं। जिससे मैं एवं समस्त ग्राम सभा साथी प्रधान शर्मसार हैं। -गजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान हैदलपुर।
चुनाव में हुए हंगामे से मैं बहुत आहत हूं। ब्लॉक में ऐसा नहीं होना चाहिए था।----जुनेद अली, ग्राम सभा अध्यक्ष बांसका कला।
ब्लॉक सभागार में हुए हंगामे की निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष चुनाव की मांग करता हूं।---इशरत अली, ग्राम सभा अध्यक्ष पौरारा।