{"_id":"62474bc5f34cd32a682daa88","slug":"dispute-between-two-geoups-firing-jpnagar-news-mbd423363783","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, छर्रे लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, छर्रे लगने से युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर। चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फायरिंग की गई। छर्रे लगने से एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। छत पर खड़ा होकर युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना में ग्राम प्रधान से बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के बागड़पुर गांव की है। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि गांव के मझरा निपनिया के रहने वाले नरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान हैं। उनकी चुनावी रंजिश गांव बागड़पुर के रहने वाले सोमवीर सिंह के परिवार से चल रही है। बृहस्पतिवार शाम को ग्राम प्रधान के बेटे रिक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोमवीर के बेेटे हर्षित को पीट दिया था। हर्षित कसरत करने के लिए झनकपुरी जा रहा था। घटना के बाद शाम को सोमवीर सिंह अपने बेटे हर्षित को लेकर प्रधान नरेंद्र सिंह के घर उनके बेटे की शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि यहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने छत पर चढ़ कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली के छर्रे हाथ में लगने से हर्षित घायल हो गया जबकि पिटाई के कारण सोमवीर को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में कराया गया। कुछ ही देर में इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक युवक छत पर खड़ा होकर फायरिंग करता दिख रहा है। एसओ के मुताबिक सोमवीर सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान के बेटे रिक्की, निपनिया निवासी नरेंद्र, बागड़पुर निवासी विशाल और सोविंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।