फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute between palikaeo and revenue inspector

नगर पालिका ईओ और राजस्व निरीक्षक के बीच नोकझोंक, हंगामा, तालाबंदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
dispute between palikaeo and revenue inspector
अमरोहा। विभागीय कार्य को लेकर नगर पालिका ईओ और राजस्व निरीक्षक के बीच नोकझोंक हो गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। नगरपालिका कर्मचारियों ने ईओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर विभागों में तालाबंदी कर दी। थोड़ी देर में मामला तूल पकड़ गया। आनन-फानन में ईओ और पालिका कर्मचारियों को चेयरमैन ने अपने आवास पर बुलाया। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर पालिका का है। शुक्रवार ईओ डॉ बृजेश सिंह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। शासन की वीसी थी, इसलिए उन्होंने राजस्व निरीक्षक ओमवीर सिंह से विभागीय काम पूरा करने के लिए कहा। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। क
विज्ञापन

र्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए ईओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया और अपने-अपने विभागों में तालाबंदी कर दी। इस दौरान नगर पालिका में जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने अपने आवास पर बुलाकर दोनों पक्षों को सुना और समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई विवाद नहीं था। इस समय काम का प्रेशर है। अधिकारी हो या कर्मचारी सरकरी कार्य तो करना ही पड़ेगा। कर्मचारियों से काम के लिए न कहा जाए, तो वह खुश रहते हैं। अगर काम कराएं तो उन्हें दिक्कत होती है। अभद्रता करने का आरोप गलत है।- डॉ बृजेश सिंह, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed