फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute between husband and wife

प्रेम विवाह करने वाले दंपति में हुआ विवाद, मारपीट- पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
dispute between husband and wife
जोया (अमरोहा)। छह महीने पहले डिडौली कोतवाली में प्रेम विवाह करने वाले दंपति के बीच विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पथराव भी हुआ। बवाल में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। मामला पुलिस संज्ञान में आने के बाद समझौता हो गया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह महीना पहले डिडौली पुलिस ने कोतवाली में ही दोनों का निकाह करा दिया था। तभी से दोनों के बीच ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन पिछले कुद दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद रविवार को विवाहिता अपने मायके चली गई। इसके बाद उसका पति अपने परिजनों के साथ विवाहिता के मायके पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और बाद में मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ। बवाल में तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed