फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute at wine shop

शराब की दुकान के खिलाफ उतरीं महिलाएं

Fri, 31 Mar 2017 01:04 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
dispute at wine shop
wine - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से हटाकर शराब की दुकानों को गांवों में शिफ्ट कराया जा रहा है। जिसको लेकर गांव-गांव विरोध शुरू हो गया है। गांव में शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। तीन दिन पहले काफूरपुर की महिलाओं ने विरोध किया था, अब गंगा नगर की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। मांग की गांव में शराब जो दुकान खुलने जा रही हैं, इससे रोका जाए। उधर, आबकारी विभाग द्वारा अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व काफूरपुर की महिलाएं में गांव में चल रही शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। महिलाओं का आरोप है गांव में शराब की दुकान चलने से गांव का मौहाल खराब हो रहा है, लोग शराब पीकर अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका असर बच्चों पर पड़ा रहा है। गांव से तत्काल शराब की दुकान हटवाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक आबकारी विभाग ने इस ओर भी कोई कदम नहीं उठाया है। अब मोहल्ला गंगानगर/ जवाहर नगर में शराब की दुकान खुलने जा रही है। इसके विरोध में महिलाएं उतर आई हैं।

महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शराब की दुकान खुलने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गांव मेें शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए, इसकी आवाज उठाई है। बताया कि हाईवे किनारे दरियापुर बुजुर्ग गजरौला में स्थित शराब की दुकान को वहां से हटाकर बिजनौर रोड स्टेट हाईवे पर भानपुर फाटक से खादगुर्जर चौराहे के बीच गंगानगर में खुलने जा रही है।


गांव के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। महिलाएं भी शराब की दुकान के विरोध में उतर आई हैं। बृहस्पतिवार को गांव के लोग और महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी को ज्ञापन सौंपा। मांग की गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने चाहिए। प्रदर्शन में रवि, तारा, ओमवती, लखपत सिंह, तेजराम सिंह, शीशपाल सिंह, देवी चरन, इकबाल, प्रेमवती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed