फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disconnection due to non-payment of bill

बिल जमा न होने पर अस्थाई कनेक्शनों को न काटा जाए : दिवाकर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Disconnection due to non-payment of bill
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि सरकार तो किसानों को सभी योजनाएं देने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसके अपने ही कारिंदे जानबूझकर सरकार को बदनाम करने पर तुले हैं।
विज्ञापन

ब्लाॅक जोया परिसर में भाकियू शंकर की बैठक का आयोजन किया गया। चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारी व विजिलेंस टीमें जानबूझकर सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों के ट्यूबवेल ओके बिल, फ्री ओटीएस योजना और बिल सिस्टम को सुधारा है, लेकिन बिलिंग सिस्टम और ज्यादा गड़बड़ा गया है। संगठन जन जागरण कार्यक्रम गांव-गांव चला रहा है। भाकियू शंकर की मांग है कि किसी भी किसान या विद्युत उपभोक्ता का बिल होने पर अस्थाई विच्छेद न करें क्योंकि इसके बाद तुरंत विजिलेंस छापा मारती है। गरीब परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएं। इस दौरान मास्टर सतपाल सिंह, प्रधान वीरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, राम सिंह, धर्म दीप त्यागी, गंगा शरण उर्फ पप्पू, समरपाल सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंदा पानी हो रहा एकत्र, कराएं सफाईः नौगांवा सादात: भाकियू शंकर के पदाधिकारी शनिवार को समाधान दिवस में एसडीएम से मिले। उन्होंने गांव मुनीमपुर में शिव मंदिर के सामने गांव का गंदा पानी एकत्र होने पर नाराजगी जाहिर की। मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने ऐलान किया कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होता है तो वह आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर महिपाल सिंह धर्मदीप सिंह, जितेंद्र चौहान, सुरेश सिंह, धर्मवीर सिंह, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article