{"_id":"6883e44d5f693450060e2a93","slug":"disabled-students-will-get-braille-kits-and-smart-phones-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-144471-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगी ब्रेल किट और स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगी ब्रेल किट और स्मार्ट फोन
Sat, 26 Jul 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से अब दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ब्रेल किट और स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। विभाग की ओर से कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को ब्रेल किट व कक्षा नौ से पीएचडी तक के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।
दिव्यांगजन व सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांग लोगों की सुविधाओं के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक दिव्यांगों को जरूरी सहायक उपकरण भी वितरित किए जाते हैं। इसके तहत अब दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ब्रेल किट व स्मार्टफोन वितरण की योजना शुरू की है। विभाग की ओर से कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को ब्रेल किट व कक्षा नौ से पीएचडी तक के विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शिखा शर्मा ने बताया कि ब्रेल किट व स्मार्ट फोन के लिए आवेदन करते समय दिव्यांग प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, शहरी क्षेत्र के लिए 56460 रुपये व ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46080 रुपये तक का आय प्रमाणपत्र, निवास की अवधि का ग्राम प्रधान व सभासद का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के अलावा विद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाणपत्र देना होगा। ब्रेल किट व स्मार्ट फोन का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक विकास भवन के कक्ष संख्या 18 में पहुंचकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।