{"_id":"677ad09356c40bd103099027","slug":"dios-asked-for-data-of-principals-and-teachers-for-board-exams-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-132016-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बोर्ड परीक्षा के लिए डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों व शिक्षकों का डाटा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बोर्ड परीक्षा के लिए डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों व शिक्षकों का डाटा मांगा
Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होने के बाद अब केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए डाटा मांगा गया है। परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से होगा, जो 12 मार्च तक आयोजित होंगी। साथ ही बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अमरोहा में दूसरे चरण में एक फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में 71 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर हाईस्कूल और इंटर के 51058 बच्चे परीक्षा देंगे।
परीक्षा कड़ी सुरक्षा निगरानी में आयोजित होगी। सभी परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरों का पहरा रहेगा। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जाएगी। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बाहृय होगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों 50 फीसदी बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा की तैयारियाें को अंतिम रूप देने के लिए बोर्ड ने डीआईओएस कार्यालय से प्रधानाचार्यों व शिक्षकों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर अपलोड करना होगा डाटा
डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पूरे विवरण के साथ अपलोड व अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार ही परीक्षकों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई जानी है। वहीं, जो शिक्षक विद्यालय छोड़ चुके हैं या दिवंगत हो चुके हैं, उनके नाम पोर्टल से हटा दिए जाएंगे। इसके साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों का डाटा भी प्राथमिकता के आधार पर अपलोड करना होगा। विवरण में शिक्षकों का नाम, जन्म तिथि, नियुक्ति तिथि, पंजीकरण संख्या, अध्यापन का विषय, अर्हता तथा हाईस्कूल अथवा इंटर के जिस विषय के लिए नियुक्ति हुई है। उसके कोड की जानकारी देनी होगी। किसी भी तरह की गलत सूचना मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सभी विद्यालयों को निर्धारित समय में डाटा कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही बरतने वाले विद्यालयाें पर कार्रवाई की जाएगी। - विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस