फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dilshad wrestler of Chandausi defeated Sandeep Rana of Delhi

Amroha News: चंदौसी के दिलशाद पहलवान ने दिल्ली के संदीप राणा को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dilshad wrestler of Chandausi defeated Sandeep Rana of Delhi
उझारी (अमरोहा)। हजरत शेख दाऊद मियां रहमतुल्लाह अलेह के उर्स में रविवार को भी बूंदाबांदी के बीच दंगल का आयोजन किया गया। कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान चंदौसी के दिलशाद ने दिल्ली के संदीप राणा को पटखनी देकर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी।
विज्ञापन

चौथे दिन हुए दंगल में झांसी के श्याम ने हरियाणा के गौरव को हराया कानपुर के संतोष ने कन्नौज के मनोज को पटखनी दी तो हरियाणा के रेहान ने मेरठ के चूचा को पराजित किया। मुजफ्फरनगर के नदीम ने हरियाणा के गोपाल को पटखनी दी तो बाबा रविशंकर ने उधम सिंह नगर के सूच्चा को चित किया। कलियर के बाबा फकीर ने उत्तराखंड के भूकंप को पराजित किया। चंदौसी के सानेजर ने रुड़की के सोनू को हराया। झांसी के शिवम ने गोरखपुर के राजेश को पराजित किया। चंदौसी के दिलशाद ने दिल्ली के संदीप राणा को हराया। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों की हौसलाफजाई की। इसके अलावा कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से सदर मोहम्मद ताहिर उर्फ हकीम चमन, उपाध्यक्ष फहीमुद्दीन फहमी, सेक्रेटरी इफ्तिखार उल हसन, चौधरी बुध्दन, डॉक्टर शहरोज, तारिक महमूद, आफाक पठान, मोहम्मद राशिद, जमीर अहमद, अलाउद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed