{"_id":"6935e93dc08a3cef9f0d74cb","slug":"digitization-complete-objections-will-be-taken-after-publication-of-the-document-on-16th-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-152938-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डिजिटाइजेशन पूरा, 16 को आलेख्य प्रकाशन के बाद ली जाएंगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डिजिटाइजेशन पूरा, 16 को आलेख्य प्रकाशन के बाद ली जाएंगी आपत्तियां
Mon, 08 Dec 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चार नवंबर से शुरू हुआ गणना प्रपत्रों को डिजिटाइजेशन करने का काम जिले में समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। अब 12 दिसंबर से आलेख्य नामावली तैयार की जाएगी। 16 दिसंबर को आलेख्य प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां लिए जाने का दौर शुरू होगा।
चुनाव आयोग के निर्देश पर शुरू हुए एसआईआर के लिए गणना प्रपत्राें के वितरण व जमा करते हुए डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए चार दिसंबर तक का समय दिया गया था लेकिन 30 नवंबर को चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा गया था। हालांकि, जिले में निर्धारित अवधि से पहले ही गणना प्रपत्रों को जमाकर डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया।
चारों विधानसभा क्षेत्र के 1488 बूथों पर इतने ही बीएलओ ने अपने कार्य को अंजाम दिया। अब अगली प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 12 से 15 दिसंबर तक कंट्रोल टेबल का अद्यतनीकरण व आलेख्य नामावली की तैयारी की जाएगी। 16 दिसंबर को निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावे व आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी।
विज्ञापन
16 दिसंबर से सात फरवरी तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण ईआरओ द्वारा किया जाएगा। 10 फरवरी को आयोग से अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त की जाएगी। इसके बाद निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत पूरी प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।