{"_id":"619015d1c9cea22587700037","slug":"dig-took-stock-of-the-security-of-the-fair-with-dm-sp-gajraula-news-mbd409352398","type":"story","status":"publish","title_hn":"माथुर ने तिगरी गंगा मेले का भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माथुर ने तिगरी गंगा मेले का भ्रमण कर लिया सुरक्षा का जायजा
तिगरी मेले में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी, डीएम और एसपी।
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
गजरौला(अमरोहा)। डीआईजी शलभ माथुर ने तिगरी गंगा मेले का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। मेले में ड्रोन कैमरे उड़ाकर संदिग्धों की निगरानी की। घाटों पर जाकर देखा कि सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हैं या नहीं। नाइट विजन देखी। वाच टावर भी चेक किए। इसके बाद पुलिस बल को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर तिगरी गंगा मेले में पहुंचे। मेला कोतवाली में कुछ देर रुकने के बाद मेले के भ्रमण को निकले। सेक्टर आठ, नौ के बाद दस में धूल उड़ाती हुए डीआईजी और अन्य अफसरों की गाड़ियों का काफिला सेक्टर 11 में गया। यहां पर गाड़ियों को खड़ा कर दिया। पैदल ही सुरक्षा का जायजा लेते रहे। सेक्टर 12 में देखा कि एक श्रद्धालु स्नान के लिए घाट बना रहा था। उसे हिदायत दी कि यहां पर पानी की गहराई अधिक है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जहां पर पानी ज्यादा है, वहां कोई स्नान न करे। कांकाठेर की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मेले में दाखिल नहीं होना चाहिए। डीआईजी ने मेले में ड्रोन कैमरे उड़ाकर संदिग्धों की निगरानी की। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल को भी ब्रीफ कर सुरक्षा चाक चौबंद रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।