फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DIG gave instructions to increase the height of scaffolding being built in Tigri fair

Amroha News: डीआईजी ने दिए तिगरी मेले में बन रहे मचानों की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश

Thu, 09 Nov 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
DIG gave instructions to increase the height of scaffolding being built in Tigri fair
गजरौला। डीआईजी मुनिराज जी ने तिगरी गंगा मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेले में मचानों की ऊंचाई बढ़ाने और उनको मजबूत बनाने के निर्देश दिए। गंगा घाट व पार्किंग स्थल का निरीक्षण करने के बाद तिगरी मेले के रूट देखे। जानकारी ली कि जाम लग जाने पर वाहनों को किस मार्ग से निकाला जाएगा।बुधवार की शाम डीआईजी तिगरी गंगा मेले में पहुंचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले तिगरी सामने घाट का निरीक्षण किया। गोताखोरों से जानकारी ली कि यहां पर जल की गहराई कितनी है। मेले के दौरान गहराई वाले स्थलों पर टिन फेंसिंग या बल्ली लगाने के निर्देश दिए। जिससे कोई श्रद्धालु गहरे जल में न जाए। मेला स्थल पर सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे मचानों की ऊंचाई बढ़ाने को कहा। निर्देश दिए कि मचान मजबूत बनाए जाएं। जिससे किसी तरह के हादसे का डर न रहे। स्नान घाटों पर रोशनी के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने मेले के मार्गों का निरीक्षण किया। देखे कि किस-किस मार्ग से श्रद्धालु आते हैं। रास्ते में गड्ढे तो नहीं हैं। जानकारी ली कि स्नान के बाद श्रद्धालुओं के वाहनों को किस मार्ग से निकाला जाएगा। जिससे जाम न लगे। इस दौरान एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीओ श्वेताभ भास्कर व अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed