फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Difficulties increased as soon as the pontoon bridge was removed

Amroha News: पैंटून पुल हटते ही खादर के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Difficulties increased as soon as the pontoon bridge was removed
गजरौला। रामगंगा पोषक नहर पर लगा पैंटून पुल हटते से पहले प्रशासन ने दारानगर गांव के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गईं। आवागमन के लिए नाव का इंतजाम नहीं किया। ग्रामीण नहर को कैसे पार करेंगे, यह सवाल खड़ा हो गया है। जबकि उनका दैनिक कार्यों के लिए रोजाना गजरौला, धनौरा आदि को आना जाना होता है।
विज्ञापन

क्षेत्र का दारानगर गांव टापू में बसा है। जिसके दक्षिण में गंगा और उत्तर दिशा में रामगंगा पोषक नहर है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए नहर पर हर साल दिसंबर के आखिर में पैंटून पुल लगाया जाता है। जिसे 15 जून तक हटा लिया जाता है, लेकिन इस बार पैंटून पुल जनवरी में लगाया गया था। शुक्रवार से इसे हटाने का काम शुरू किया गया, मगर इसे हटाने से पहले प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए नाव का इंतजाम नहीं किया। उनके आवागमन के लिए पिछले साल जो नाव लगाई गई थी, उसे किसी तरह निकाला गया। उससे ही काम चला रहे हैं। नई और दूसरी नाव का प्रबंध नहीं किया गया। फिलहाल नहर में पानी कम है। बढ़ जाने पर उनके सामने नहर पार करने की समस्या खड़ी होगी। एसडीएम चंद्रकांता का कहना है कि नाव का इंतजाम है। पानी बढ़ते ही मुहैया करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed