फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   died

कपड़ा दुकानदार की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
died
रजबपुर(अमरोहा)। ग्रामीण के साथ घर से निकले कपड़े के दुकानदार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिल हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस करंट से मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव महेशरा की है। यहां पर त्रिमल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा मोहित गांव में कपड़े की दुकान करता है। सोमवार को गांव निवासी चंद्रपाल सिंह की बेटी की शादी थी। उन्होंने दिन में ग्रामीणों को दावत दी। आरोप के मुताबिक शाम को करीब आठ बजे चंद्रपाल सिंह घर पहुंचे और मोहित को घर से बुलाकर ले गए थे। करीब 11 बजे मोहित का शव चंद्रपाल के घर के गेट पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव कपड़े से ढका हुआ था। उसके शरीर और माथे पर चोटों के निशान थे। परिजन मोहित को लेकर गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहित के परिवार में पत्नी नेमवती के अलावा चार बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार यादव ने बताया कि चंद्रपाल और मोहित दोनों दोस्त हैं। चंद्रपाल के घर बरात आई हुई थी। इस दौरान मोहित उनके घर आया था। जहां उसके करंट लगा और वह बर्तनों के ऊपर गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। बर्तनों पर गिरने के कारण उसके सिर में चोट लगी है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed