{"_id":"5775734a4f1c1b0b7279ad2e","slug":"dial-182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में हो कोई दिक्कत तो डॉयल कीजिए 182","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में हो कोई दिक्कत तो डॉयल कीजिए 182
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
182
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रेनों मंे बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने 182 सुरक्षा हेल्पलाइन जारी की है। इस नंबर पर कॉल से फौरन आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंचेगी। बृहस्पतिवार को आरपीएफ ने स्टेशन पर मुसाफिरों को हेल्पलाइन की जानकारी दी।
ट्रेनों में लूट, डकैती, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग एवं मुसाफिरों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आमतौर पर ट्रेन में छेड़छाड़, चोरी, लूट एवं मारपीट की घटना हो जाने पर पीड़ित ट्रेन के नजदीकी स्टेशन पर रुकने का इंतजार करते हैं क्योंकि चलती ट्रेन में किससे और कहां शिकायत करें। स्टेशन पर ट्रेन रुकने तक अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाता है।
मुसाफिरों को ट्रेन में फौरन मदद मुहैया कराने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने 182 सुरक्षा हेल्प लाइन जारी की है। बृहस्पतिवार को आरपीएफ चौकी इंचार्ज मनीष कुमार के नेतृत्व में भरत सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह ने स्टेशन के तीनों प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का इंतजार कर लोगों को सुरक्षा हेल्प लाइन से अवगत कराया। इसके फायदे बताए। कोई घटना हो जाने पर सुरक्षा हेल्प लाइन पर कॉल करने को कहा। चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि इससे ट्रेनों में होने वाली घटनाओं पर रोक लगेगी तथा अपराधी पकड़े जाएंगे। आरपीएफ को कॉल कर मदद करें।