{"_id":"659da8f19bce05c8a608524e","slug":"dholak-brought-international-recognition-to-amroha-meenakshi-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-11883-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोलक ने अमरोहा को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान : मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोलक ने अमरोहा को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान : मीनाक्षी
विज्ञापन
अमरोहा। एक जिला एक उत्पाद के तहत अमरोहा की ढोलक को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। विकास और विरासत को साथ लेकर देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अमरोहा की ढोलक का जिक्र करते हुए कहा कि आज एक जिला उत्पाद के तहत अमरोहा की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। देश के साथ साथ विदेश में भी अमरोहा की ढोलक को पहचान मिली है। यह बात मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि आज देश में बदलाव दिखाई दे रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनाओं से छूटे लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक आजादी के सौवें बरस के पड़ाव में भारत एवं विकसित एवं आत्मनिर्भर होना चाहिए। इसी को लेकर काम भी किया जा रहा है। देश का किसान, गरीब, युवा एवं महिलाएं समृद्ध होंगे तो निश्चित रूप से देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। केंद्र सरकार इसी को लेकर आगे बढ़ रही है। पहले जिन महिलाओं के बैंकों में खाते भी नहीं होते थे, आज वह स्वयं सहायता समूह के जरिए लखपति दीदी की श्रेणी में आ गई हैं।
मालदीव प्रकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत की साख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप यात्रा से मालदीव को जवाब मिल चुका है। उन्होंने अमरोहा की ढोलक का जिक्र करते हुए कहा कि आज एक जिला उत्पाद के तहत अमरोहा की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। देश के साथ साथ विदेश में भी अमरोहा की ढोलक को पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि अमरोहा में सरकार ने 4148 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान कराया है, जोकि पिछली सरकारों से कहीं अधिक है। अमरोहा के विकास के लिए राजकीय महिला आईटीआई युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद पांच वर्षों में पेंशन के आंकड़ों में 350 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं में भी पिछली सरकारों की अपेक्षा कहीं अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है।
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना, हर घर जल एवं पोषण अभियान के तहत भी लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें अपने गिने चुने एवं परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाती थी, लेकिन आज के समय में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, पालिका चेयरपर्सन शशि जैन, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, मीडिया प्रभारी रमेश कलाल, हरज्ञान सिंह प्रजापति, विकास बाबू आदि मौजूद रहे।