{"_id":"68965ecf70a79530100f1af5","slug":"dhanoras-shri-ramlila-ground-will-be-rejuvenated-at-a-cost-of-294-crores-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145442-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनौरा के श्रीरामलीला मैदान का 2.94 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनौरा के श्रीरामलीला मैदान का 2.94 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प
Sat, 09 Aug 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र की सांस्कृतिक आस्था का केंद्र श्रीरामलीला मैदान जल्द ही एक नए और भव्य स्वरूप में नजर आएगा। शुक्रवार को 2.94 करोड़ की लागत से होने वाले सौंदर्यकरण और बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह ऐतिहासिक अवसर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा, संतगणों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
विधायक राजीव तरारा ने इसे अपने कार्यकाल का एक सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा यह मैदान न केवल धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीय संस्कृति, मूल्य और परंपराओं को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम भी होगा। उन्होंने इस कार्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
रामलीला कमेटी धनौरा ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित इस कार्य की शुरुआत होना उनके समर्पण का प्रमाण है। कमेटी ने बताया कि हाल ही में जब इस कार्य में रुकावटें आ रही थीं, तब विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर स्थिति से अवगत कराया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री की तत्परता से यह कार्य आज संभव हो पाया है।
विज्ञापन
इस मौके पर रामलीला कमेटी के सदस्यों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों सहित अजय गोयल, राजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, प्रिंस चावला, प्रशांक त्यागी, अरुण दीक्षित, मुकेश शर्मा, राहुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सम्राट् अग्रवाल, मयंक गर्ग, सुभाष बंसल रहे।