{"_id":"691255fb39813da4de0254b8","slug":"dhanora-people-struggled-with-traffic-jam-on-the-bypass-throughout-the-day-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-151274-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा : दिनभर बाईपास पर जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा : दिनभर बाईपास पर जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शेरपुर चुंगी चौराहे पर अतिक्रमण व गन्ने से लदे वाहनों की वजह से बाईपास पर जाम लगना आम बात है। सोमवार दोपहर 12 बजे से वाहनों के पहिये थमने शुरू हुए तो शाम पांच बजे यही स्थिति रही।
जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर भी करीब एक घंटे फंसे रहे। छोटे वाहनों ने नगर के भीतर से निकलना शुरू किया तो वहां भी जाम की स्थिति बन गई। लोगों का कहना है कि शेरपुर चुंगी चौराहे पर तैनात होम गार्ड्स सक्रिय रहते तो जाम की स्थिति से बचा जा सकता था।
शेरपुर चुंगी चौराहे पर अतिक्रमण व गन्ने से लदे वाहनों की वजह से इन दिनों बाईपास मार्ग पर जाम लगना रोज की बात हो गई है। सोमवार दाेपहर 12 बजे जाम लगना शुरू हुआ तो शाम तक जाम की स्थिति रही। सहालग का सीजन होने की वजह से रोड पर वाहनों की भीड़ भी अधिक है।
विज्ञापन
शेरपुर चुंगी चौराहे पर यातायात नियंत्रित करने के लिए होमगार्ड के चार जवान तैनात किए गए हैं लेकिन लोगों के मुताबिक उनकी निष्क्रियता से रोजाना जाम लगता है। सोमवार को जाम की इतनी खराब हालत थी कि दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। जाम तहसील से लेकर गोलघर तक लगा रहा। वाहनों को आधा किलोमीटर दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक का वक्त लगा। लोगों ने प्रशासन से बाईपास मार्ग पर यातायात पुलिस तैनात किए जाने की मांग की है। संवाद