{"_id":"58ee802b4f1c1b9c36cf7f84","slug":"dhamki-home-minister-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री का खास बताकर सेक्टर संयोजक को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री का खास बताकर सेक्टर संयोजक को धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Asus Zenfone 3S Max
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी फोन पर खुद को केंद्रीय गृहमंत्री का खास बताकर भाजपा के ही सेक्टर संयोजक को धमका दिया। सेक्टर संयोजक ने जिलाध्यक्ष से मामले को अवगत कराने के बाद डिडौली कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। फोन नंबर के आधार पर जांच कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके डिडौली निवासी राम प्रकाश वर्मा भाजपा के सेक्टर संयोजक भी हैं। उनके रिश्तेदार अंकुर वर्मा पर मुरादाबाद में किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। बुधवार को राम प्रकाश वर्मा अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान गांव की ही राजकुमार नाम का व्यक्ति उनके पास आया और 9055899937 पर फोन करके बात करने को कहा।
फोन करने पर उधर से बोलने वाले ने कहा कि आपकी शह पर आपका भांजा अंकुर वर्मा गलत काम कर रहा है। राम प्रकाश ने कहा कि मैं किसी के गलत कार्य में उसके साथ नहीं हूं। यदि कोई गलती कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस पर उधर से बोलने वाले ने कहा कि तुम जानते नहीं हो, मैं राजनाथ सिंह का खास आदमी हूं। सबको ठीक कर दूंगा। फोन पर बोलने वाले ने इसके बाद और भी धमकियां दी।सेक्टर संयोजक ने इसकी जानकारी तत्काल फोन से जिलाध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर को दी। उनकी सलाह पर राम प्रकाश ने कोतवाली में तहरीर देकर धमकाने वाले और गृहमंत्री का नाम खराब करने वाले पर कार्रवाई की मांग की।
मामला संज्ञान में आया है। पार्टी के किसी बड़े नेता का नाम का दुरुपयोग कर किसी को धमकाना गलत है। इस संबंध में कानूनी मदद लेने की सलाह दी गई है।
डा. ऋषिपाल नागर, जिलाध्यक्ष, भाजपा