{"_id":"65381f9db73362222e0d3de7","slug":"dhaba-operator-shot-for-asking-for-money-for-food-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-7481-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खाने के रुपये मांगने पर ढाबा संचालक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खाने के रुपये मांगने पर ढाबा संचालक को मारी गोली
विज्ञापन
नौगांवा सादात। खाने के रुपये मांगने पर युवकों ने होटल संचालक को गोली मार दी। कमर में गोली लगने से होटल संचालक लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र गांव बीबड़ा कलां में किसान अमर सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे नितिन जमना खास गांव के अड्डे पर ढाबा चलाते हैं। सोमवार की शाम नितिन ढाबे में थे। तभी पांच युवक ढाबे पर पहुंचे और खाना खाया। आरोप कि ढाबा संचालक नितिन ने खाने के रुपये मांगे तो आरोपी मारपीट करने लगे। तभी आरोपियों में से एक ने नितिन को गोली मार दी। जिससे नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। घायल नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नितिन की हालत में सुधार बना हुआ है।
इस मामले में पुलिस ने नौगांवा सादात के गांव मेहंदी माफी निवासी अंकित, मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के गांव शादपुर निवासी हिमांशु, अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव तूरमाफी निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ भानु, विकास और सोहित यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -