फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DFMO's salary stopped due to slow progress of wheat purchase registration

Amroha News: गेहूं खरीद पंजीकरण की धीमी प्रगति पर डीएफएमओ का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
DFMO's salary stopped due to slow progress of wheat purchase registration
अमरोहा। गेहूं खरीद के लिए जिले में किसानों के कम पंजीकरण पर नाराज एडीएम ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी (डीएफएमओ) का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। एक मार्च से गेहूं खरीद केंद्र खुलने के बाद बीस दिन में केवल 350 किसानों का ही पंजीकरण किया जा सका है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 44 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा एक मार्च से प्रदेश भर में गेहूं खरीद की शुरुआत हो गई है। जिसके लिए किसानों का पंजीकरण की शुरु कर दिया गया है। जिले में गेहूं खरीद के लिए इस बार 3.80 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए जिले भर में 44 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन गेहूं खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो सका है। 20 दिन गुजरने के बाद भी केवल 350 किसानों का पंजीकरण ही हो सका है। पंजीकरण की धीमी गति से नाराज एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुभाष मैथानी के वेतन पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण में सुधार न होने पर अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------

2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीद
गेहूं खरीद के लिए शासन द्वारा 2275 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed