फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees take a dip of faith on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith on Guru Purnima
गजरौला गुरु पूर्णिमा पर बृजघाट गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी धाम में स्नान कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। आस्था के आगे लोगों में कोरोना संक्रमण का डर खत्म दिखाई दिया। स्नान के दौरान हाईवे पर जाम जैसे हालात रहे।
विज्ञापन

शनिवार को गुरु पूर्णिमा थी। गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रम, दान, कथा कीर्तन आदि का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने को आधी रात से ही दूर दराज से श्रद्धालुओं के बृजघाट व तिगरी में आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार की भौर होते ही श्रद्धालु गंगा में स्नान को उमड़ पड़े। हर हर गंगे के जयकारों संग गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुण्य दान किया। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। तड़के शुरू हुआ स्नान का सिलसिला पूर्वाह्न 11 बजे तक चलता रहा। दूर दराज के श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से आए थे। वाहनों को इधर उधर खड़े कर दिए जाने के कारण जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed