{"_id":"618ec4fd59c5d1695c5b50c0","slug":"devotees-started-arriving-in-tigri-inauguration-tomorrow-jpnagar-news-mbd409252467","type":"story","status":"publish","title_hn":"ने लगा श्रद्धालुओं का रेला, उद्घाटन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ने लगा श्रद्धालुओं का रेला, उद्घाटन कल
विज्ञापन
तिगरी धाम मेले में स्नान करते युवक।
- फोटो : JPNAGAR
गजरौला। ऐतिहासिक तिगरी धाम मेले में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने लगा है। परिवार के साथ गंगा मेले में आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। हालांकि मेले को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से होने वाली तैयारियां अधर में लटकी हुईं हैं। अधूरी तैयारियों के बीच रविवार को मेले का विधिवत उद्घाटन होगा। उद्घाटन की पूर्व संध्या पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंच गए हैं। दिन भर श्रद्धालुओं ने खूब मौज-मस्ती की। जबकि शाम होते ही श्रद्धालु अपने डेरों में चले गए। देर रात तक श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रालियों का मेले में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
ऐतिहासिक तिगरी मेले का श्रद्धालुओं को दो साल से इंतजार था। कोरोना के चलते दो साल मेला स्थगित रहा था। अब शासन की अनुमति मिलने के बाद आनन फानन में मेले की तैयारी शुरू हुई। और आखिर वह क्षण आ ही गया, जिसका सभी को इंतजार था। रविवार को (कल) दोपहर बाद करीब तीन बजे तिगरी मेले का औपचारिक उद्घाटन होगा। जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधियों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अफसर रहेंगे। उद्घाटन से पहले से मेला गुलजार होने लगा है।
शुक्रवार को सुबह से ही सड़क पर श्रद्धालुओं के भरे ट्रैक्टर-ट्राली की लाइन लगी रही। मेले में पहुंचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर दौड़ लगाते दिखाई दिए। मेला पहुंचकर सबसे पहले श्रद्धालुओं ने स्नान घाट और बाजार के निकट तंबू लगाने के लिए स्थान देखा। रहने की पूरी व्यवस्था करने के बाद श्रद्धालु मेले में घूमते देखे गए। कुछ लोगों ने गंगा में स्थान किया। तिगरी धाम में पहुंचने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को प्रस्तावित रास्तों से निकाला गया, जो अव्यवस्थित रास्तों से होते हुए मेला स्थल में पहुंचे। अब श्रद्धालुओं का मेले पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। घरों में देवोत्थान एकादशी के पूजन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिगरी धाम की तरफ रुख करेंगे।

तिगरी धाम मेले में शुक्रवार को डेरे तैयार करते श्रद्धालु।- फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन