{"_id":"68a8db5b1cac84d60803dd94","slug":"devotees-danced-to-the-bhajans-during-kanhas-chhathi-festival-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-146191-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कान्हा की छठी महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कान्हा की छठी महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Sat, 23 Aug 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण छठी पर भजन संध्या में शामिल श्रद्धालु। स्रोत समिति
अमरोहा।
श्री गिरिराज जी सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार शाम कान्हा जी का छठी महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ा बाजार स्थित खत्री धर्मशाला में छठी महोत्सव में भजन संध्या हुई। मुरादाबाद से आए आचार्य व्योम त्रिपाठी ने भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया।
लाला के जन्मदिन की सबको बधाई, ले लो बधाई सखियों। मैया बधाई है बधाई है। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की आदि भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। भजन कीर्तन के बाद आरती की गई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान वेदप्रकाश भार्गव, अनिल माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, नवनीत महेश्वरी, संदीप गोयल, पूजा माहेश्वरी, मोनिका रस्तौगी, मीनू कपूर, ममता आदि मौजूद रहे।
बाल गोपाल का शृंगार कर माखन-मिश्री का लगाया भोग
मंडी धनौरा। नगर के कई मंदिरों में कान्हा का छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम मंदिर में भगवान बाल गोपाल का भव्य शृंगार किया गया। कान्हा को पालने मेंं बिठाया गया। साथ ही भक्तों ने भजन-कीर्तन किए। इस दौरान मंदिर के पुजारी गोपी शर्मा, उमेश गर्ग, सतेंद्र गर्ग, हितेश गर्ग, हरिओम अग्रवाल, सुरुचि मौजूद रहीं। परशुराम धाम में भी कान्हा के छठी उत्सव पर बाबा का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राजीव दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, नेहा दीक्षित मौजूद रहीं। गढ़ी मंदिर में भगवान का छठी उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने कान्हा को अपने भजन कीर्तन से रिझाया। उनका शृंगार किया गया था। माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। गीता अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल, रीता शर्मा मौजूद रहीं।