फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devendra Pal selected for the post of Chief Legal Defense Council, expressed happiness

Amroha News: चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के पद पर हुआ देवेंद्र पाल का चयन, जताई खुशी

Thu, 02 May 2024 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Devendra Pal selected for the post of Chief Legal Defense Council, expressed happiness
अमरोहा। अधिवक्ता परिषद के महासचिव देवेंद्र पाल का चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के पद पर चयन होने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उनके चयन से अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद बार एसोसिएशन के हाॅल में अधिवक्ता परिषद के बैनर तले स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अवनीश शरण बंसल एडवोकेट ने कहा कि परिषद के महासचिव देवेंद्र पाल सिंह बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के हैं। उनके चयन से अधिवक्ताओं ने हर्ष का माहौल है। उनका चयन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के पद पर हुआ है। यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। एडीजीसी बसंत सिंह सैनी ने कहा कि देवेंद्र सिंह के साथ हमारे साथी विजय सिंह का चयन डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के पद पर हुआ है तो वहीं लीगल असिस्टेंट के पद पर आकाश तोमर, वसीम अहमद एडवोकेट का चयन हुआ है। सभी साथी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र पोसवाल, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, नेम सिंह, दलपत सिंह, पुलकित शर्मा, पंकज सिंह, देवी सरन वर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed