फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Development work worth Rs 3.5 crore will be done in Hasanpur and Gangeshwari block area.

Amroha News: हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में 3.5 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 3.5 crore will be done in Hasanpur and Gangeshwari block area.
हसनपुर। हसनपुर और गंगेश्वरी क्षेत्र में 3.5 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। इसके लिए दो ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी की ओर से निविदा निकाल दी गई हैं। इस धनराशि से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और नालियों के निर्माण कार्य होंगे। सड़के और नालियों के बनने से गांवों में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत हसनपुर के द्वारा 15 वां वित्त आयोग से क्षेत्र के 13 गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इन गांवों में सीसी रोड, इंटरलकिंग एवं नाला निर्माण कार्य कराए जाने हैं। निर्माण कार्यों के पूरा होने से गांव में सौंदर्यीकरण होगा और गांव में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात भी मिलेगी। उधर, कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत गंगेश्वरी के द्वारा 15 वां वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग योजना की धनराशि से कार्य कराए जाएंगे। इसमें ब्लॉक परिसर में सौंदर्यीकरण के कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हसनपुर ब्लॉक के इन गांवों में होंगे कार्य
- धीमरखेड़ी, हथियाखे़ड़ा, रुद्रपुर, दियावली खालसा, पीपली दाऊद, पीपली मेकचंद, माछरा भगवानपुर, ओसामाफी, शेखूपुर झकड़ी, बाईखेड़ा, शाहपुर कला आदि गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगेश्वरी ब्लॉक के इन गांवों में होंगे कार्य
गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर में शौचालय निर्माण, ग्राम पंचायत तलवाड़ा में गौशाला टीनशैडकका निर्माण, केटल शैड का निर्माण, ब्लॉक परिसर में मनरेगा सेल का अवशेष निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण का कार्य, गांव तलाबड़ा में गौशाला भूसा गोदाम का निर्माण, सीसी रोड निर्माण कार्य, गांव सूबरा, देहरी खादर, पिपलौती कला, बांसका कला, सिरसा कला, सिरसा गुर्जर, शिमथला, आदमपुर, कोकापुर, ओगपुरा, गुरैठा, मरोरा, हाकमपुर पुलिस चौकी पास सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।



बयान: पंद्रवें वित्त आयोग व राज्य पंचम वित्त आयोग से ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए निविदा जारी की गई है। विकास कार्य पूरे होने से क्षेत्र के लोगाें को इसका लाभ मिल सकेगा।--अश्वनी कुमार, खंड विकास अधिकारी, गंगेश्वरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed