{"_id":"657226410902aeb2f8098a6a","slug":"development-work-worth-rs-15-crore-will-be-done-in-the-villages-of-gajraula-area-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-9934-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला क्षेत्र के गांवों में डेढ़ करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला क्षेत्र के गांवों में डेढ़ करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण अंचलों में डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगी। इन कार्यों में 18 सड़क बनाई जाएंगी। गांवों में जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाला और नालियों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। एक लाइब्रेरी बनेगी। बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनके यहां होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे। कहा कि ग्रामीण अंचलों में डेढ़ करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने हैं। इसके बाद ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने प्रस्ताव बैठक में रखे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ब्लॉक क्षेत्र में 15 आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 21 आवास बनाए जाएंगे। जिस भी ग्राम प्रधान या बीडीसी सदस्य को कोई पात्र दिखाई दे। उसका नाम मुहैया करा दें। एडीओ आईएसबी मनोज कटारिया ने समूह बना कर उनसे लोगों को जोड़ कर रोजगार के अवसर मुहैया कराने को कहा।
एडीओ समाज कल्याण आकाश पाल ने कहा कि जनसेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दें। मगर इसके लिए वार्षिक आय 46 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। पेंशन के लिए आधार कार्ड का लिंक होना अनिवार्य है। दुकानदारों और बड़े व्यापारियों पर 70 से 100 रुपये का कर वसूल करें, जबकि आम जनता से 20 रुपये लेने को कहा।
विज्ञापन
एडीओ सहकारिता संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र, पशु चिकित्सा डॉ.अतुल राजपूत, सीडीपीओ मुशर्रत जहां ने बैठक में अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जो ग्राम प्रधान निर्वाचित की गईं, उनको बैठक में आना चाहिए। इस मौके पर बीडीओ अरुण कुमार, ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, रियासत अली आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बैठक में इन बिंदुओं पर भी चर्चा
सामूहिक विवाह के लिए वह लोग भी पात्र हो सकते हैं, जिनकी लड़की का रिश्ता तय हो गया है। मगर वार्षिक आय दो लाख से अधिक न हो। बताया कि अब तक 175 आवेदन आ चुके हैं। एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार ने कहा कि पात्रों के गांवों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों से पात्रों के नाम उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने गांवों में सफाई पर जोर दिया। कहा कि गांवों में सफाई के लिए सामुदायिक कूड़ाघर बनाए गए हैं। इनका इस्तेमाल कराएं।