फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Development work will gain momentum with Rs 19 crore, MLAs submitted proposals

Amroha News: 19 करोड़ से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, विधायकों ने सौंपे प्रस्ताव

Thu, 20 Feb 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Development work will gain momentum with Rs 19 crore, MLAs submitted proposals
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में जल्द ही विकास कार्यों को और रफ्तार मिल सकेगी। इसके लिए विधायकों ने भी अपनी निधि से होने वाले कार्यों के लिए प्रस्ताव ग्राम्य विकास विकास विभाग को सौंप दिए हैं। इन पर जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कराने के लिए विधायकों को पांच-पांच करोड़ रुपये की राशि विधायक निधि के रूप में मिलती है। जिनको क्षेत्र में अलग-अलग विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है।
जिले में अमरोहा विधानसभा से महबूब अली, नौगांवा सादात से समरपाल सिंह, मंडी धनौरा से राजीव तरारा व हसनपुर से महेंद्र सिंह खड़गवंशी और शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को शासन से विधायक निधि के रूप में 25 करोड़ रुपये दो किस्तों में मिलते हैं। इस राशि को खर्च करने के लिए विधायकों द्वारा ग्राम्य विकास विभाग को प्रस्ताव भेजे जाते हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू कराए जाते हैं। डीआरडीए की ओर से सभी विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इसके बाद जिले में तीन विधायकों महबूब अली, समरपाल सिंह व महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने पांच-पांच करोड़ रुपये के कार्यों के प्रस्ताव सौंप दिए हैं। जबकि, मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने 2.5 करोड़ व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने 1.5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सौंपे हैं। दोनों विधायकों से शेष राशि के लिए उनसे प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

सड़क, नाली व स्ट्रीट लाइट के होंगे काम
विधायक निधि मिलने के बाद विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यों के प्रस्ताव मांगे जाते हैं। जिले में विधायकों ने अपनी निधि से क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, स्वागत द्वार, प्रकाश व्यवस्था व प्याऊ आदि के लिए प्रस्ताव सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनाैरा के ढाई तो एमएलसी के डेढ़ करोड़ के काम
विकास कार्यों के लिए जिले में तीन विधायकों महबूब अली, समरपाल सिंह व महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपनी निधि के सापेक्ष पांच-पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सौंप दिए हैं। जबकि मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने अभी तक 2.5 करोड़ व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने 1.5 करोड़ रुपये के प्रस्ताव ही सौंपे हैं। हालांकि, दोनों विधायक शेष राशि के प्रस्ताव जल्द सौंपने का दावा कर रहे हैं।
ऑनलाइन देने होते हैं प्रस्ताव

विधायक निधि से दिए जाने वाले प्रस्ताव की प्रक्रिया में शासन ने बदलाव किया है। पहले जहां विधायकों को लिखित रूप में अपने प्रस्ताव देने होते थे, वहीं अब व्यवस्था को बदलते हुए ऑनलाइन रूप से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। प्रस्ताव दिए जाने के बाद ऑनलाइन रूप से ही स्वीकृति मिलती है तथा ऑनलाइन ही कार्यदायी संस्था को भुगतान भी किया जाता है।
- विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पूरा फोकस किया जा रहा है। करीब चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। बाकी शेष के शीघ्र ही तैयार कर भिजवा दिए जाएंगे। - राजीव तरारा, विधायक मंडी धनौरा
- मेरे क्षेत्र में नौ जिले पड़ते हैं। करीब 6500 शिक्षण संस्थाएं हैं। हमारे विकास निधि शिक्षण संस्थानों को जाती है। कुछ प्रस्ताव सौंप गए हैं। कुछ तैयार किये जा रहे हैं। 31 मार्च से पहले सभी धनराशि के प्रस्ताव दे दिए जाएंगे। - डॉ. हरि सिंह ढिल्लो,

एमएलसी
- विधायक निधि से होने वाले कार्यों के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होने पर सभी विकास कार्यों के लिए कार्य शुरू हो जाएगा। - अमरेंद्र प्रताप सिंह,
प्रभारी सीडीओ/ परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed