फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Development work will be done in Gajraula with ten crore rupees

Amroha News: गजरौला में दस करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Gajraula with ten crore rupees
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर में करीब दस करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका को 6.44 करोड़ रुपये 15वें वित्त और चार करोड़ रुपये औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त हुए हैं। इस धनराशि से एमडीए कॉलोनी में तीन सड़क बनाई जाएंगी। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति कर से मिली राशि दो नाले सहित 21 कार्यों पर खर्च की जाएगी। जबकि, नगर क्षेत्र में 31 कार्य कराए जाएंगे। 20 मई तक विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया की तैयारी है।
पालिका को औद्योगिक इकाइयों से संपत्ति कर के रूप में करीब चार करोड़ रुपये मिले थे। इसकी 60 प्रतिशत धनराशि औद्योगिक क्षेत्र में व 20 प्रतिशत नगर में खर्च करने का प्रावधान है। संपत्ति कर से धनराशि प्राप्त होने पर पूर्व ईओ दीपिका शुक्ला ने नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर यह निर्देश मांगे थे कि क्या पालिका औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करा सकती है। उन्होंने हवाला दिया था कि पालिका से औद्योगिक क्षेत्र सितंबर में वापस ले लिया गया।
विज्ञापन

उधर, पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, उनके पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह से विवाद और पालिका के कर्मचारियों द्वारा उनके विरोध में आंदोलन करने के कारण ईओ दीपिका को हटा दिया गया। इसके बाद एसडीएम धनौरा चंद्रकांता को पालिका का प्रभारी ईओ बनाए जाने पर डीएम ने निर्देश दिए कि वह स्थलीय निरीक्षण कर बताएं कि औद्योगिक क्षेत्र में कार्य कराए जाने की जरूरत है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार से जांच कराई थी। तहसीलदार ने दो नाले बनाए जाने की जरूरत बताई थी। एक हाईवे किनारे रबर फैक्टरी के सामने, जिसकी लंबाई 400 मीटर है। जबकि, दूसरा 200 मीटर लंबा नाला मायापुरी व अतरपुरा के बीच रेलवे लाइन किनारे बनाया जाना। पालिका ने औद्योगिक क्षेत्र व नगर क्षेत्र में विकास की कार्य योजना तैयार कर ली है। औद्योगिक क्षेत्र में दो नाला निर्माण सहित 21 कार्य और नगर क्षेत्र में 31 कार्य शामिल किए। जहां आंबेडकर नगर में तीन सड़क बनाई जाने की जरूरत बताई, वहीं अन्य वार्ड में एक-एक सड़क निर्माण के साथ ही पुरानी सड़काें की मरम्मत कराने को कहा।
इसके अलावा एमडीए कॉलोनी में तीन सड़क बनाए जाने की जरूरत बताई। नगर, औद्योगिक क्षेत्र व एमडीए कॉलोनी में होने वाले सभी कार्यों पर दस करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया। एसडीएम व एडीएम ने कार्य योजना को मंजूरी दे दी।
यह कार्य किए जाएंगे
फाजलपुर फाटक से कुमराला मोड़ तक डिवाइडर के बीच में 60 फेंसी लाइट लगाई जाएंगी। इंदिरा चौक से फाजलपुर फाटक 30 फेंसी लाइट। फैक्टरी इलाके में 39 लाख रुपये खर्च कर 100 पोल व एक ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। नगर क्षेत्र के सभी डिवाइडर दुरुस्त किए जाएंगे। आंबेडकर नगर वार्ड में तीन सड़क बनाई जाएंगी। एमडीए कॉलोनी में 80, 97, 98 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएंगी।

- डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कार्ययोजना को मंजूरी मिलने पर 20 मई तक टेंडर प्रकिया जारी कर दी जएगी। इसके बाद नगर और फैक्टरी इलाके में विकास कार्य कराए जाएंगे। - ललित कुमार आर्य, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article