फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Despite the restrictions, there are cuts at many places on the expressway.

Amroha News: पाबंदी के बाद भी एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह कट

Sat, 29 Nov 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 29 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Despite the restrictions, there are cuts at many places on the expressway.
हसनपुर मंगरौला में गंगा एक्सप्रेस वे पर दौड़ते वाहन। संवाद
हसनपुर (अमरोहा)। जिम्मेदारों की उदासनीता के चलते पाबंदी के बाद भी गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम संभल में कार और पिकअप की भिड़ंत में तीन बच्चे समेत छह लोगों की जान चली गई। इतने भीषण हादसे के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी। शुक्रवार को पड़ताल की गई तो गंगा एक्सप्रेस-वे पर बाइक, कार, पिकअप व अन्य वाहन दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे 594 किलो मीटर लंबे गंगा एक्सप्रेेसवे 23.6 किलो मीटर का हिस्सा जनपद अमरोहा की हसनपुर तहसील में है। ये 24 गांवों से होकर गुजर रहा है। पड़ताल के दौरान पाया कि 23.6 किमी की दूरी तीस से अधिक वाहन फर्राटा भरते नजर आए। ये वाहन संभल जनपद से गंगा एक्सप्रेस-वे चढ़े थे। हालांकि अभी गंगा एक्सप्रेसवे को अधिकारिक रूप से शुरू नहीं किया गया है। इसके बावजूद भी गंगा एक्सप्रेस-वे हल्के एवं भारी वाहनों की आवाजाही देखी गई। यदि इन वाहनों से कोई हादसा हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन


दोपहर बाद मंगरौला टी-प्वांइट से प्रवेश बंद कराया
संभल में हुए हादसे के बाद यूपीडा के अधिकारी सतर्क हो गए। हादसों को रोकने के लिए अधिकारियों ने मंगरौला में टी प्वाइंट से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। जेसीबी की सहायता से भारी वाहनों को रोकने के लिए पत्थर की बैरिकेडिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग बंद होने से परेशान हुए लोग
संभल जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही दिल्ली के आने वाले कुछ कार सवार गंगा एक्सप्रेस वे पर संभल जनपद में चढ़े और मंगरौला में ही गंगा एक्सप्रेस वे से नीचे उतरने की कोशिश, लेकिन बैरिकेडिंग होने की वजह से वह नीचे भी नहीं उतर पाए। उन्हें वापस लौटना पड़ा।

ट्रैक्टर से खींचकर हटा देते हैं बैरिकेडिंग
गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगे कर्मचारियों ने बताया कि यहां लगाई गई बैरिकेडिंग को कुछ लोग ट्रैक्टर से खींचकर हटा देते हैं। जिससे यहां पर वाहनों का आवाजाही फिर शुरू हो जाती है। अब उसकी निगरानी की जा रही है।



बयान
गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। पूर्व में भी कई बार बैरिकेडिंग कराई जा चुकी है। अब सख्ती के साथ काम किया जा जाएगा। जो भी बैरिकेडिंग को हटाने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -राकेश कुमार मोगा, एक्सईएन, यूपीडा
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed