फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dengue proved in four people

भदौरा के चार लोगों को डेंगू की पुष्टि से मची खलबली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
dengue proved in four people
हसनपुर। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक कई लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। अब निजी अस्पताल में एक ही गांव के चार लोगों में डेंगू की पुष्टि होने से खलबली मच गई है। इसमें से दो लोगों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं गांव भदौरा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे विमल शर्मा को कई दिनों से बुखार आ रहा है। शनिवार को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि जांच कराई गई तो यहां डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गांव के ही अमरदीप को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे चार दिनों से बुखार आ रहा था। गांव के ही रोबिन सिंह को डेंगू की पुष्टि हुई है। रोबिन को आठ दिनों से बुखार आ रहा था। उसे निजी अस्पताल से गंभीर हालत में मुरादाबाद ले जाया गया है। जबकि गांव के ही कपिल सैनी को चार दिनों से बुखार आ रहा था। उसे निजी अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई है। कपिल को उपचार के लिए अमरोहा ले जाया गया है। बताया कि इसके अलावा भी गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया है। गांव में शिविर लगाकर दवाओं का वितरण कराने की मांग की। उधर, सीएचसी अधीक्षक डा. अमित भरू ने बताया कि निजी अस्पताल से डेंगू आशंकितों का ब्योरा विभाग को नहीं मिल पा रहा है। विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed