{"_id":"61731bd3546f2d26350c351d","slug":"dengue-killed-two-including-girl-13-more-patients-found-hasanpur-news-mbd4070947127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढबारसी में डेंगू से युवती की मौत, 10 मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढबारसी में डेंगू से युवती की मौत, 10 मरीज और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/ढबारसी। जनपद में डेंगू और बुखार लोगों की जान लील रहा है। जिला प्रशासन डेंगू और बुखार की रोकथाम में नाकाम साबित हो रहा है। शुक्रवार को फिर ढबारसी में डेंगू से युवती और गजरौला में एक युवक की मौत हो गई। जबकि जिलेभर में डेंगू के 13 और बुखार के 279 मरीज मिले हैं। जिले में अबतक डेंगू से 15 मौत हो चुकी है। डेंगू के मरीजों की संख्या 300 से अधिक है।
ढबारसी निवासी शमीम की 19 वर्षीय बेटी मेहराज पिछले आठ दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसके निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। लेकिन दो दिन पहले उसकी हालत बिगड़ गई। ढबारसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले गए। यहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसकी हालात बिगड़ती गई। चिकित्सक ने उसे अमरोहा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसे डेंगू की पुष्टि हुई। लिहाज उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग का ध्यान नहीं है। उधर, गजरौला में एक युवक की डेंगू से मौत हो गई।
सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में 3561 मरीज पहुंचे। इसमें केवल बुखार के 279 मरीज मिले हैं। जबकि 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा टाइफाइड के चार और डायरिया के 36 मरीज मिले हैं। गंभीर रूप बीमार लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां मच्छर मारने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।