फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dengue

हसनपुर की महिला डेंगू की चपेट में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
dengue
हसनपुर(अमरोहा)। हसनपुर में बुखार से पीड़ित महिला में डेंगू की पुष्टि होने से परिवार के लोग परेशान हैं। निजी अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। बताते हैं कि महिला को छह दिन से बुखार आ रहा था। जिम्मेदार इसकी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। गांव भदौरा निवासी एवं भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा की पैंतालीस वर्षीय पत्नी मंजू शर्मा को एक अक्टूबर को बुखार आया था। पास के निजी चिकित्सक ने सामान्य बुखार बताते हुए दवाएं दीं। तीन दिन तक दवाओं का सेवन करने के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, खून की जांच कराई गई तो टाइफाइड की पुष्टि भी हुई। लगातार हालत खराब होने पर तीन दिन पहले नगर के एक नामचीन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो दिन के उपचार में भी कोई राहत नहीं मिली तो मंगलवार को डेंगू की जांच की गई। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी मिलने पर परिजन काफी परेशान हो गए। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना करीब दो सौ मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें चालीस प्रतिशत मरीजों को बुखार की शिकायत है। हालांकि सीएचसी प्रभारी डा.अमित बरू का कहना है कि निजी अस्पताल में महिला में डेंगू की पुष्टि होने का मामला जानकारी में नहीं है। तीन दिन पूर्व सीएचसी में एक युवती में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed